हिंदी दिवस प्रतियोगिता
सारी भाषाओं से ऊपर
हिंदी से ऐसा नाता है
हम हिंदी के बच्चे हैं
और हिंदी अपनी माता है।
इतना सुंदर काव्य वेश
भावों का समुचित समावेश
जो तारतम्य इसमें मिलता
वो और कहां मिलता विशेष
सुनकर कविता कहानियां इसकी
मन मे उमंग भर जाता है।
हम हिंदी के बच्चे हैं और
हिंदी अपनी माता है।।
इसके गोदी में पले बढ़े
इससे समुचित सम्मान मिला
संसार को राह दिखा पायें
इससे ही वी ज्ञान मिला।
हम याचक हैं ज्ञान सुधा के
ये ही उसकी दाता है।
हम हिंदी के बच्चे हैं और
हिंदी अपनी माता है।।
हिंदी दिवस प्रतियोगिता
shweta soni
05-Sep-2022 03:37 PM
Nice
Reply
Anshumandwivedi426
05-Sep-2022 11:29 PM
Thanks
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
05-Sep-2022 03:09 PM
लाजवाब लाजवाब लाजवाब
Reply
Anshumandwivedi426
05-Sep-2022 03:17 PM
भाई तुमसे तो कम ही है
Reply
Raziya bano
05-Sep-2022 12:57 PM
Shaandar
Reply
Anshumandwivedi426
05-Sep-2022 02:31 PM
सादर धन्यवाद
Reply